The villagers were intelligent and they understood what the sage
meant but the disciple was more confused this time.
गांव के निवासी ज्ञानी थे और उन्होंने महापुरुष का अर्थ समझ लिया परन्तु इस बार शिष्य
और उलझ गया.
One day a very thoughtful student said to me, “Sir, why didn’t Jesus,
Buddha, Nanak and many like them have any home?”
एक दिन एक बहुत विचारशील छात्र ने मुझसे कहा, “महोदय, क्यों यिशु, बुद्धा, नानक, और
उनके जैसे अनेकों लोगों के अपने घर नहीं थे?”
I was caught unawares and I remained silent for quite some time.
Then I began, as is my habit, in a didactic manner:
मैं सकपका गया और मैं देर तक चुप रहा I फिर मैने अपनी शिक्षक की आदत अनुसार बोल्न
शुरु किया :
A long time ago there was a great sage, you may call him Christ,
Buddha, Nanak, or whatever you like. He would wander from village
to village, preaching to people and fulfilling their spiritual
requirements. The sage had been traveling for many years and he
did not stay at one place for long.
बहुत समय पहले एक महापुरुष हुआ करते थे. आप उनको यिशु , नानक, या और जिस नाम
से चाहो पुकार सकते हो. लोगों को उपदेश देते हुए और उनकी आध्यात्मिक अवश्यक्ताओं की
पूर्ति करते हुए वो गांव-गांव घूमते रह्ते थे. वो महापुरुष अनेकों वर्षों से घूम रहे थे और वो एक
स्थान पर लम्बे समय तक नहीं रुका करते थे.
One day the sage and his disciple, let’s name him Ananda,
reached a village near the bank of the holy Ganges. Though the
villagers were very religious, they were not ready to listen to the
sage who was speaking against superstitions, dogmas, orthodoxy
and evil practices prevalent in the area. They started pelting stones
and some of them tore the sage’s clothes. The dogs were let loose
on the sage and his disciple. A stone hit the sage on his forehead
and made a big cut. The sage was smiling. He said, “Be happy
and live happily! God bless you and your village!”
एक दिन महापुरुष और उनका एक शिष्य, हम उसे आनन्द नाम देते हैं, पवित्र गंगा नदी के
किनारे एक गांव में पहुँचे. वैसे तो गांव के निवासी बहुत धार्मिक थे पर वो अन्ध्विश्वाश, पुराने
विचारों, और रुग्ण रितियों के विरोध में बोल रहे महापुरुष को सुनने को तैयार नहीं थे. उन्होंने
पत्थर फेंकने शुरु कर दिए और उन्में से कुछ ने महापुरुष के कपड़े फाढ़ दिए. महापुरुष और
उनके शिष्य के पीछे कुत्ते लगा दिए. एक पत्थर महापुरुष के माथे पे लगा और एक बडा सा
घाव बन गया. महापुरुष मुस्कुरा रहे थे. उन्होने कहा, “खुश रहो और खुशी खुशी जीवन
बिताओ! भगवान तुम्हें और तुम्हारे गांव को आशिर्वाद दे!
Ananda, the disciple, was quite confused but he did not say
anything.
शिष्य आनन्द बहुत हतप्रभ था परन्तु उसने कुछ नहीं कहा.
Next day they reached another village. The villagers were more
than generous; they touched his feet and took his blessings; they
offered the sage their delicacies to eat; they washed his feet with
milk and warm water; they provided him the softest bed available.
The sage spent two days in that village. When it was the time of
departure, the whole village gathered at one place to get his
blessings. The sage said, “Be homeless! Scatter all over the
world!”
अग्ले दिन वो एक और गांव में पहुँचे. गांव के निवासी अत्यधिक उदार थे; उन्होंने महापुरुष के
चरण स्पर्श किए और उनका आशिर्वाद लिया; उन्होंने महापुरुष को स्वादिष्ट भोजन खाने को
दिया; उन्होंने महापुरुष के चरण दूध और गरम पानी से धोए; उन्होंने महापुरुष को सबसे नरम
उपलब्ध बिस्तर दिया. महापुरुष ने उस गांव में दो दिन बिताए. जब प्रस्थान का समय आया,
पुरा गांव उनका आशिर्वाद लेने के लिए एक स्थान पर एकत्रित हो गया. महापुरुष ने कहा,
“तुम्हारा घर ही ना हो! पूरे विश्व में फैल जाओ!
The villagers were intelligent and they understood what the sage
meant but the disciple was more confused this time.
गांव के निवासी ज्ञानी थे और उन्होंने महापुरुष का अर्थ समझ लिया परन्तु इस बार शिष्य
और उलझ गया.
Finally he said,” My Guru, you blessed bad people and cursed
these good people. I don’t understand anything.”
अंत में उसने कहा, “मेरे गुरु, आपने बुरे लोगों को आशिर्वाद दिया और इन अच्छे लोगों को
श्राप दिया. मैं कुछ भी नहीं समझा.”
The sage smiled and said,” I told the people to be happy in their
own village because they have nothing to offer to the world and they
will contaminate the places they go to. They had better remain in
their own village.”
महापुरुष मुस्कुराए और बोले, “मैं उन लोगों को अपने ही गांव में खुश रहने को कहा क्योंकि
उनके पास दुनिया को देने के लिए कुछ भी नहीं है और वो जहाँ जाएंगे उस स्थान को प्रदूषित
करेंगे. इससे तो अच्छा है की वो अपने ही गांव में रहें. “
“You told these good people to be homeless?”
“आपने इन अच्छे लोगों को घर विहीन हो जाने को कहा?”
“Yes, my son. These good people should go to different places.
Wherever they go they will carry their goodness with them. They will
spread their fragrance in all directions. If they remain confined to
their homes, the world will be deprived of many virtuous souls.”
“हाँ मेरे पुत्र, इन अच्छे लोगों को अलग अलग स्थानों पे जाना चाहिए. वे जहाँ भी जाएंगे अपनी
अच्छाई को साथ् लेकर जाएंगे. वो अपनी सुगन्ध हर दिशा में फैलायेंगे. अगर वो अपने घरों में
ही कैद रहेंगे तो विश्व बहुत सी गुणी आत्माओं से वन्चित रह जाएगा.”
The disciple got the message and he knelt before the sage.
शिष्य को संदेश मिल गया और उसने महापुरुष के सामने अपने घुटने टेक दिए.
When I finished the story, I could see a very satisfying emotion on
the faces of my students and I could feel that they had got their
answer.
जब मेंने कथा समाप्त की मैं अपने छात्रों के चेहरों पर सन्तोषजनक भाव देख सक्ता था और मैं
महसूस कर सकता था की उन्हे उनका उत्तर मिल गया था.
August 2nd, 2012 at 5:01 am
thanks nice share